पुलिस ने बताया कि एक महीने पुराना है वीडियो
तेजवापुर(बहराइच)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 34 सेकंड के वायरल वीडियो में एक युवक फांसी लगाने की बात कह रहा है। साथ ही परिजनों पर प्रताड़ित करने व पैसे कमाकर न देने पर पीटने का आरोप लगा रहा है। युवक का कहना है कि वह पैसा कमा नहीं पा रहा है, इसलिए फंदा लगाकर आत्महत्या करना चाहता है। यही नहीं युवक फंदा लगाने पर रिश्तेदारों व पड़ोसियों को न फंसाने की भी बात कह रहा है।
इस संबंध में बौंडी थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ मौर्य ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखने वाले युवक की पहचान ग्राम पंचायत जिहुरा माफी के मजरा राधापुरवा निवासी शरीफ (20) के रूप में हुई है। वायरल वीडियो लगभग एक महीने पुराना है। युवक के पिता से बातचीत में उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। उसका इलाज करवाया है। अब उसकी तबरीयत ठीक है और उसे रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर भेजा गया है।