फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भाई की संस्था से अनुभव प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हथियाने का आरोप

Wed, 30 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वन स्टॉप सेंटर में कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत एक कर्मचारी पर अपने सगे भाई की संस्था से अनुभव प्रमाणपत्र बनवाकर नौकरी हथियाने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को इस आशय का एक पत्र भेजकर जन सूचना अधिकार के तहत प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी सुनीता यादव ने वन स्टॉप सेंटर पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत उमेश चंद्र शुक्ल की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि इसका आवेदन पत्र किस माध्यम से मेसर्स जेएलसी सेवा प्रदाता को प्राप्त हुआ है। उमेश शुक्ल वन स्टॉप सेंटर में वर्ष 2020 से कार्यरत है। इसके आवेदन और तिथि की जांच कर ली जाय। इस पद पर कितने अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, यह चयन किस प्रक्रिया के तहत की गई थी, इसकी जांच कराई जाए।
आरोपी के शैक्षिक व कंप्यूटर डिप्लोमा दस्तावेज की जांच कराई जाय। जिस संस्था से उमेश चंद्र शुक्ल ने अनुभव प्रमाणपत्र लिया है उसका पंजीकरण और नवीनीकरण की भी जांच कराई जाय। उन्होंने सुजल सेवा संस्थान के भी दस्तावेज व अन्य गतिविधियों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें