फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए ने किशोरी पर हमलाकर मार डाला

Tue, 29 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मिहींपुरवा के सेमरहना में तेंदुए ​के हमले में घायल किशोरी। -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। ग्राम गौरा पिपरा के मजरा सेमरहना निवासी एक किशोरी सोमवार देर शाम खेत की तरफ गई थी। अचानक खेत में छुपे तेंदुए ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। किशोरी की चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने हांका लगाकर उसको छुड़ाया। घायल किशोरी को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज अंतर्गत ग्राम गौरा पिपरा के मजरा सेमरहना निवासी संजना (14) सोमवार की शाम लगभग पांच बजे खेत की तरफ गई थी। रास्ते में झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर गर्दन दबोच लिया।

हमले से घबराई किशोरी जोर से चीख पड़ी। चीख सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने दौड़कर उसको तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक किशोरी को तेंदुए ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


इस बारे में ककरहा वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि किशोरी पर तेंदुआ के हमले की सूचना मिली है। वन टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की गई है। शीघ्र ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें