फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फर्जी अभिलेख के सहारे सरकारी नौकरी करने व संपत्ति हड़पने का आरोप

Sun, 01 Dec 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी (बहराइच)। स्थानीय थाना के भौरी गांव निवासी व्यक्ति ने एक लोगों पर फर्जी अभिलेखों के माध्यम से सरकारी नौकरी करने और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दायर किया था। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भौरी गांव निवासी कृष्ण मुरारी की बौंडी थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार आरोप है गांव निवासी जहूर फर्जी शैक्षिक अभिलेख पर सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात है। सरकारी कर्मचारी की साजिश से परिवार रजिस्टर में अपना नाम पेंसिल से काटकर बेटौरा सरसठ में रहने की टिप्पणी दर्ज की। बेटौरा गांव में मकान संख्या 234 रज्जाक के खंड पर कमाल उर्फ मेराज अहमद का नाम दर्ज करवा दिया। नकल का दुरुपयोग कर सालिकराम के घर को हड़पने के लिए कोर्ट में दाखिल की। इसी तरह से बेटौरा गांव निवासी कमाल उर्फ मेराज अमहद के कागजों में हेराफेरी कर दीवानी का केस दर्ज कराया।
इसी तरह से कई लोगों से जालसाजी कर रहा है। शैक्षिक कागज व अन्य सूचना के लिए संबंधित विभाग में आवेदन करने पर जानकारी देने से इन्कार कर दिया गया। आरोपी प्रतिरूपण कर जानबूझकर आपराधिक साजिश करके उनकी जायदाद को हड़पने की नियत से हेराफेरी कर रहा है। विवेचना से ही फर्जी अभिलेख व धोखाधड़ी का खुलासा हो सकता है। जनवरी में पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बौंडी थानाध्यक्ष सूरज राना ने बताया कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें