फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महराजगंज हिंसा में शामिल तीन और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Dec 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। महसी तहसील क्षेत्र के महराजगंज कस्बे में 13 अक्तूबर हुई हिंसा में शामिल तीन और आरोपियों को हरदी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों पर कस्बा महराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस ने इनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त वीडियो साक्ष्य व डिजिटल साक्ष्यों से की है। एसओ हरदी कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि पकड़े गए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सैफ अली खान निवासी कस्बा महराजगंज को हरदी पुलिस व एसटीएफ ने राज्य उपभोक्ता फोरम से कमता जाने वाली सर्विस रोड पर अवध बस स्टेशन लखनऊ थाना विभूतिखंड के पास से शनिवार भोर गिरफ्तार किया है। 10-10 हजार के दो अन्य आरोपियों शोएब व जावेद खान निवासी कस्बा महराजगंज को सोतिया भट्ठा नहर पुलिया के पास से दोपहर के समय गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें