फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दोस्ती के नाम से खुलवाया खाता, मंगाई ठगी की रकम

Tue, 04 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए कुछ दोस्तों ने साथ पढ़ने वाले एक युवक को झांसे में लेकर उसके नाम से बैंक खाता खुलवाया, उसमें अपना मोबाइल नंबर लिंक कराया और पासबुक व एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद खाते में ठगी की रकम मंगाकर निकाली गई। खुलासा होने पर दोस्तों ने युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 4,200 रुपये भी छीन लिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



जोशियापुरा निवासी निशांत श्रीवास्तव ने कोतवाली नगर में दी तहरीर में बताया कि मार्च 2025 में उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाला कानूनगोपुरा उत्तरी निवासी सौरभ मिश्रा अपने साथियों आदर्श बाजपेई, रितेश सैनी, सहाबुद्दीन व चंदन मौर्या उर्फ शिवम और साहिल के साथ उसके घर आया था। आरोप है कि सौरभ ने ऑनलाइन काम के कारण अपने बैंक खाते में समस्या होने की बात कही और नया खाता खुलवाने के लिए कहा। इसके बाद वह निशांत को साथियों के साथ इंडियन बैंक ले गया, जहां उसके नाम से खाता खुलवाया गया।

पीड़ित के अनुसार, खाता खुलवाते समय उसमें सौरभ का मोबाइल नंबर लिंक कराया गया। बैंक से मिली पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज भी सौरभ ने कुछ दिनों बाद वापस करने की बात कहकर अपने पास रख लिए। कई बार मांगने के बाद भी दस्तावेज वापस नहीं किए गए।
विज्ञापन


निशांत का आरोप है कि जब वह बैंक पहुंचा तो उसे पता चला कि उसके खाते में ठगी की रकम मंगाकर निकाली गई है। आरोप है कि उसने इस बारे में सौरभ से सवाल किया तो उसे धमकाया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि 30 जुलाई को आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उसकी जेब से 4,200 रुपये भी छीन लिया।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रामगांव थाने के महरी बौकहा गांव निवासी सहाबुद्दीन, गुलहरिया मिर्जापुर निवासी चंदन उर्फ शिवम मौर्या और तिवारीपुरवा मिर्जापुर निवासी आदर्श बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट-
ऐसे इस्तेमाल किया गया खाता

ऑनलाइन काम के नाम पर खाता खुलवाने का आरोप
खाते में दूसरे व्यक्ति का मोबाइल नंबर लिंक कराया
पासबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रखे
खाते में कथित ठगी की रकम मंगाने का आरोप
विरोध करने पर मारपीट और धमकी का आरोप पीड़ित से 4,200 रुपये भी छीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें