फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार व बाइक की भिड़ंत, दो बाइक सवारों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बेगमपुर चौराहे के पास देर रात को बाइक व कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

रामगांव थाना अंतर्गत दिनेश गुप्ता (24) व गढ़ भगवानपुर माफी गांव निवासी रविशंकर (22) बाइक से सोमवार रात को घर जा रहे थे। नानपारा-बहराइच मार्ग पर रामगांव थाना क्षेत्र के बेमगपुर चौराहे के निकट रात नौ बजे के आसपास बाइक व कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक फरार है, उसकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें