फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज हत्याकांड के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की ओर से प्रयागराज हत्याकांड के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पहुंचकर नारेबाजी कर अपना रोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश में अराजकता की स्थिति होने की बात कही।
विज्ञापन

पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गजनफर जाफरी ने कहा कि योगी सरकार में वंचित, शोषित समाज और गरीब तबके के खिलाफ दबंग अत्याचार कर रहे हैं। प्रयागराज के फाफामऊ में घटी घटना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। जब भाजपा पूरे देश में संविधान दिवस मनाने की तैयारी कर रही थी। उसी समय एक दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। बेटी की हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी हुआ।
गिरिजादत्त झा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिजनों ने बीते कई वर्षों से उन्हें प्रताड़ित करने व इसकी शिकायत करने पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने की बात कही गई। प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने व शीघ्र ही दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, इंद्र कुमार यादव, सईद खान, इरफान खान, रामनारायण, फहीम, सिराज अहमद, चांद खान, शरीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें