फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ससुराल से लौट रहे युवक को पीटा

विज्ञापन
रसूलपुर सरैया निवासी घायल परमेश।    -संवाद
विज्ञापन
चित्तौरा। ससुराल से लौट रहे एक युवक पर दबंगों ने शनिवार देर शाम जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उसके भाई ने मौके पर पहुंचकर बचाया और मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर इलाज कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहात में तहरीर दी है। कोतवाली देहात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



रसूलपुर सरैया गांव निवासी परमेश यादव (27) शनिवार को अपनी ससुराल ग्राम मोहन्ना गए थे। पत्नी के दो दिन बाद आने की बात कहने पर वह शाम को अकेले ही घर लौट रहा था। परमेश जब कौरेमऊ-गोविंदापुर गांव के निकट पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उस पर हमला कर दिया।



पीड़ित के भाई दीपेश ने बताया कि एक राहगीर ने घटना की जानकारी चौराहे पर मौजूद लोगों को दी, इसके बाद दीपेश मौके पर पहुंचे और किसी तरह भाई को हमलावरों से छुड़ाया। परमेश को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश का मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें