फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मशीन के पट्टे में फंसकर युवक की मौत

Fri, 24 Oct 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रामगांव। कारखाने में काम करते समय बुधवार देर शाम एक युवक की मशीन के पट्टे में फंसकर मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से घर सहित पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन




थाना रामगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत किशुनपुर मीठा निवासी भकलू गुप्ता (30) गांव में ही छोटा कारखाना लगाकर गेहूं की पिसाई और तेल निकालने की मशीन चलाते थे। परिजनों के अनुसार रोज की तरह बुधवार शाम करीब छह बजे वह मशीन चला रहे थे। उसी दौरान काम करते समय अचानक उनका कपड़ा मशीन के पट्टे में फंस गया। तेज रफ्तार से चल रही बेल्ट में फंसते ही वह मशीन में उलझ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।


आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत मशीन बंद की गई, लेकिन तब तक भकलू की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष मदनलाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा लापरवाही की वजह से हुआ प्रतीत होता है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें