फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक ने तलवार लेकर साले को सड़क पर दौड़ाया, किए कई वार

विज्ञापन
तलवार लेकर हमला करता युवक व हमले में घायल साला।
विज्ञापन
नवाबगंज। बहन से मारपीट की शिकायत पर उसके ससुराल पहुंचे भाई पर जीजा ने तलवार से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर ने युवक को सड़क पर दौड़ाकर कई वार किए। हमले में युवक के दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके पेट और पीठ पर भी चोटें आई हैं। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार देर शाम नवाबगंज थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव में हुई। हमले का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मटेरा गांव निवासी मकसूद खां की बहन आमना का विवाह कुछ वर्ष पहले नवाबगंज क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी अफसर खान के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही अफसर पत्नी आमना के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने लगा था। आमना अक्सर इसकी शिकायत अपने भाई मकसूद से करती थीं।
सोमवार को भी आमना ने फोन कर भाई को पति की ओर से मारपीट किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने मकसूद से ससुराल आकर पति को समझाने के लिए कहा। बहन की शिकायत पर मकसूद सोमवार देर शाम केवलपुर स्थित उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि उनके पहुंचते ही बहनोई अफसर खान ने तलवार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

मकसूद ने हमले से बचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें सड़क पर दौड़ा लिया और तलवार से ताबड़तोड़ कई वार किए। इससे उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पेट और पीठ पर भी चोटें आईं। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद घटना की जानकारी सामने आई।
घायल मकसूद किसी तरह सोमवार रात नवाबगंज थाने पहुंचे और आरोपी जीजा के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सीओ चित्रांशु गौतम ने बताया कि घटना और वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से आरोपी के घर से गायब होने की जानकारी मिली है।

तलवार लेकर हमला करता युवक व हमले में घायल साला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें