फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गेहूं की बालियां बीन रही किशोरी के साथ दुष्कर्म

Wed, 23 Apr 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। लखीमपुर खीरी निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी अपने बीमार चाचा का हालचाल जानने के लिए खैरीघाट थाना क्षेत्र आई थी। जहां गांव के ही एक युवक ने गेहूं की बालियां बीनने के दौरान अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसके देवर की तबियत खराब थी। उसका हालचाल लेने वह खैरीघाट थाना क्षेत्र आई थी। उनके साथ 15 वर्षीय ननद भी थी। बीते शनिवार की शाम ननद गांव के दूसरे बच्चों के साथ गेहूं की बाली बीनने नदी किनारे गई थी। जहां सचिन घास काट रहा था। आरोप है कि ननद को अकेला पाकर सचिन ने उसे दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया। साथ गए बच्चोंं के मौके पर पहुंचने व शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। प्रभारी थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर 24 घंटे में दुष्कर्म के आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें