फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मायके में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 23 Apr 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत मलुआ भखुरहा निवासी विवाहिता धनदेवी (30) की सोमवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ससुरालीजनोंं ने बहू की मौत पर संदेह जताते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मटेरा थाना क्षेत्र के मलुहा भखुरहा निवासी धनदेवी का विवाह पांच वर्ष पूर्व श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चरकटवा निवासी निरहू के साथ हुआ था। पति से कहासुनी के चलते सात माह पहले धनदेवी मायके मलुहा भखुरहा चली आई थी और अपनी आठ माह की बेटी के साथ यहीं रह रही थी। सोमवार को धनदेवी की मौत हो गई। पिता जगन्नाथ ने बताया कि उसे डायरिया हो गया था। उसका इलाज निजी चिकित्सक के यहां करवाया जा रहा था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पर पहुंचे धनदेवी के ससुर लाला ने मौत को संदेहास्पद बताते हुए मामले की पुलिस जांच की मांग की है। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि ससुराल पक्ष ने मौत पर संदेह जताते हुए पोस्टमार्टम की मांग की है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें