फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: इंटर कालेज के ऊपर से गुजरा था हाईटेंशन लाइन का तार, करंट लगने से छात्र की मौत

Thu, 01 Dec 2022 06:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी के एक स्कूल में करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। इससे अभिभावक आक्रोशित हो गए। हाईटेंशन लाइन का तार इंटर कालेज के ऊपर से गुजरता था। 
विज्ञापन
मृतक पवन कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर कार्पोरेशन की लापरवाही की कीमत स्कूली बच्चे अपनी जान की कीमत देकर चुका रहे हैं। सबक फिर भी नहीं लिया जाता। ताजा मामला बृहस्पतिवार को मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के जागृति इंटर कॉलेज में पेश आया जहां टूट कर गिरे तार की चपेट में आकर कक्षा छह के एक छात्र की मौत हो गई। आक्रोशित अभिभावकों का आरोप है कि पावर कॉर्पोरेशन की घोर लापरवाही से ये हादसा पेश आया।

विज्ञापन


कस्बा सूरतंगज में संचालित जागृति इंटर कॉलेज की इमारत के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है जबकि कालेज के पास ही ट्रांसफार्मर रखा है। ट्रांसफार्मर से एक लाइन कॉलेज से सटकर जगजीवन पुरवा गांव गई है। बृहस्पतिवार सुबह  कॉलेज में प्रार्थनासभा हो रही थी। सूरतगंज कस्बे के निवासी राजकुमार का पुत्र पवन (11) थोड़ी देर से स्कूल पहुंचा था। प्रार्थना में देर होने के कारण वह कॉलेज की बाउंड्री के पास चला गया। इसी दौरान एलटी लाइन का तार टूटकर बाउंड्री पर गिरा। तार का कुछ हिस्सा कॉलेज के अंदर आ गिरा जिसकी चपेट में पवन आ गया। उसे जमीन पर गिरता देख शिक्षक उसकी ओर दौड़े और पूरे कॉलेज में अफरातफरी फैल गई। आनन-फानन परिजनों को सूचना दी गई। गंभीर हालत में छात्र को सूरतगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।  संवाद


ये भी पढ़ें - बदलता ट्रेंड: विवाह से पहले महत्वाकांक्षा और फिर अपेक्षाओं का दबाव, साल भर में दरक रही रिश्तों की नींव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सड़क पर लाशों का ढेर: जोरदार धमाका...आंख खुली तो देखा भयावह मंजर, खून से रंग गई रोड़, चारों तरफ मची चीख-पुकार


एक्सईएन से लेकर डीएम तक गुहार लेकिन नहीं हटे तार
जागृति इंटर कॉलेज में 2186 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। पिछले कई साल से इस कॉलेज के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जबकि बगल से एलटी लाइन गुजरी है। कालेज के प्रधानाचार्य डा. रमेश चंद्र ओझा बताते हैं कि उन्होंने एक्सईएन को चार बार पत्र लिखा। दर्जनों बार मौखिक शिकायत की। कार्रवाई नहीं होने पर डीएम से शिकायत की। इस पर विभाग ने कॉलेज से पांच लाख रुपये स्टीमेट के नाम पर मांगे। सुनवाई हुई होती तो बच्चे की जान न जाती।

करंट से छात्र की मौत के मामले की जांच कराई जा रही है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय को मामले की रिपोर्ट भेजी जाएगी। आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी।
- एएच खान, अधीक्षण अभियंता

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें