बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गुलहरिया गाजीपुर गांव के मजरा पढुआ में मंगलवार की रात एक युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ कमलेश कुमार थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे है और जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलहरिया गाजीपुर के पढुआ निवासी मुबारक (40) पुत्र मेंहदी हसन की मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। युवक की हत्या के बाद उसका शव घर से लगभग 500 मीटर दूर गन्ने के खेत के फेंक दिया गया। वहीं, शव मिलने से कुछ दूरी पर ही मैदान में खून पड़ा मिला है जिसके बाद मैदान में हत्या कर शव गन्ने में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। हत्या की जानकारी मिलते ही गांव में शानसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी होने पर सीओ कैसरगंज कमलेश कुमार, थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय के साथ मौके पर पहुंचे है और पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया की प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है की युवक की हत्या लाठी से गला दबाकर की गई है। चेहरे पर भी चोट के निशान है। जांच की जा रही है।