फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों के हड्डियों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 650/12 के पास एसएसबी व पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक साइकिल सवार भारतीय सीमा में प्रवेश करता दिखा। उसे रोक कर साइकिल पर लदी बोरियों को खोलकर देखा गया तो उसमें मवेशियों की हड्डी भरी हुई थी। पूछताछ के दौरान तस्कर जवानों को सूनसान स्थान पर ले गया। वहां से 160 बोरी हड्डी बरामद हुई। बरामद हड्डी को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मनवरिया बार्डर आउट पोस्ट के जवान व पुलिस पिलर संख्या 650/12 के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में एक साइकिल सवार प्रवेश करता दिखा। साइकिल पर पीछे बोरी लदी हुई थी। जवानों ने बोरी की तलाशी ली तो उसमें मवेशियों की हड्डी मिली। इस पर उसे रोक कर सघन पूछताछ की गई।
आरोपी ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में हड्डी के इस अवशेष से खाद, बटन, दवा व प्लेट आदि बनाई जाती है। इन हड्डियों को नेपाल स्थित बूचड़खाने से लाया गया है। जवानों ने पकड़े गए तस्कर की निशानदेही पर हड्डियों से भरी 160 बोरियां बरामद की।
विज्ञापन

बरामद बोरियों को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। कमांडेंट ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वाइल्ड लाइफ एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसकी पहचान शहीद निवासी सीतापुर थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सहायक कमांडेंट एलके गरवा ने बताया कि गश्त के दौरान मुख्य आरक्षी जेंटल कुमार, रविंद्र कुमार, समीर हरिजन, पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव, हरीश सिंह, प्रमोद कुमार व प्रतीक वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें