बहराइच। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी मेडिकल कॉलेज में जल्द ही आधुनिक शवगृह का निर्माण होगा। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। नए शवगृह के बनने से लंबे समय तक शवों को सुरक्षित रखने में आसानी होगी।
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला के मुताबिक प्रस्तावित शवगृह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में शव रखने का इंतजाम जिला अस्पताल के पुराने शवगृह में ही है। जब यहां शवों की संख्या ज्यादा हो जाती है तो परिजनों और अस्पताल प्रशासन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।