बहराइच। गोंडा से बहराइच डेमू संख्या 75111 व 75112 20 सितंबर से 28 सितंबर के मध्य निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गोरखपुर-बहराइव-गोरखपुर ट्रेन संख्या 05131 व 05132 23 से 27 सितंबर तक निरस्त रहेगी। इसका कारण गोरखपुर से नकहाजंगल के मध्य दोहरीकरण का कार्य होना बताया जा रहा है। यह जानकारी पीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।