फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कहीं सीसीटीवी में कैद तो कहीं टंकी पर दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। सुजौली के टपरा बाजार में देर रात तेंदुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। वहीं आनंदनगर गांव में धान के खेत में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण सहम गए। संपतपुरवा-जंगल गुलरिया में सोमवार को तीन ग्रामीणों को घायल करने वाला तेंदुआ मंगलवार सुबह पानी की टंकी के पास फिर दिखाई दिया। घटनाओं के बाद वन विभाग ने गांवों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सुजौली रेंज के टपरा बाजार में अतुल कुमार के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में देर रात तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। फुटेज सामने आने के बाद लोगों में भय का माहौल बन गया। रेंजर नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
उधर, आनंदनगर गांव में देर रात धान के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने टॉर्च की रोशनी और शोर कर उसे खेत से दूर भगाने का प्रयास किया। सूचना पर रेंजर आशीष गौड़, डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय और वन रक्षक कौशल किशोर समेत टीम मौके पर पहुंची। रेंजर ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। संपतपुरवा-जंगल गुलरिया में पानी की टंकी के पास तेंदुए की तस्वीर सामने आने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें