फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नारायण टांडा में रातभर गुर्राता रहा तेंदुआ

Thu, 12 Nov 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के नारायण टांडा गांव के पास मंगलवार रात तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में रहे। रातभर रह-रहकर तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई देती रही। डर के चलते लोग घरों में दुबके रहे और सुबह होने तक बाहर निकलने से कतराते रहे। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, मंगलवार को तेंदुआ दिनभर गांव के आसपास दिखाई देता रहा। शाम करीब छह बजे शौच के लिए खेत की ओर गए अनिल (23) पर उसने हमला कर दिया था। अनिल ने करीब आठ मिनट तक संघर्ष कर अपनी जान बचाई थी। घटना के बाद वन विभाग ने निगरानी और गश्त के लिए तीन टीमें लगाई थीं। इसके बावजूद रातभर तेंदुए की गुर्राहट सुनाई देती रही।

गांव निवासी राजेश, पप्पू और रामकुमार ने बताया कि पूरी रात दहशत में गुजरी। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें