फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर जाने से मना किया तो पत्नी पर चाकू से हमला

Thu, 12 Nov 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
चाकू से हमले में घायल गुड़िया। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच/नवाबगंज। भाई दूज की पूजा के बाद ससुराल चलने की बात पर हुए विवाद में बुधवार दोपहर युवक ने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने नवाबगंज बाजार से चाकू खरीदने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


नानपारा के रजवापुर इमलिया गांव निवासी मुंशीलाल पत्नी गुड़िया (26) के साथ क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। दीपावली पर दोनों नवाबगंज के धनकुट्टी गांव स्थित गुड़िया के मायके गए थे। दीपावली के बाद मुंशीलाल ने पत्नी से घर चलने को कहा, लेकिन गुड़िया ने भाई दूज की पूजा और परंपरा निभाने के बाद जाने की बात कही। इस पर दोनों में कहासुनी हुई। बाद में मुंशीलाल मान गया, लेकिन विवाद बना रहा।

गुड़िया के पिता रामनरेश ने बताया कि बुधवार को गांव के एक घर में सत्यनारायण कथा थी। परिवार के लोग कथा में शामिल होने गए थे। कथा समाप्त होने के बाद गुड़िया प्रसाद लेने घर से निकली। उसी दौरान पीछे से पहुंचे मुंशीलाल ने घर से करीब 50 मीटर दूर उसके बाल पकड़कर चाकू से गले पर वार कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गुड़िया को खून से लथपथ देखा। उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे मुंशीलाल को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि घायल गुड़िया को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

-
दीपावली के दूसरे दिन से ही घर चलने की जिद कर रहा था आरोपी
गुड़िया के पिता रामनरेश के मुताबिक, मुंशीलाल दीपावली के दूसरे दिन से ही बेटी पर ससुराल चलने का दबाव बना रहा था। गुड़िया का कहना था कि अभी ससुराल जाने पर भाई दूज के दिन दोबारा मायके आना पड़ेगा। इसलिए पूजा के बाद जाना उचित रहेगा। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।


सुबह बाजार से खरीदकर लाया था चाकू
पुलिस पूछताछ में मुंशीलाल ने बताया कि पत्नी के मायके में रुकने की जिद से वह नाराज था। उसने बुधवार सुबह नवाबगंज बाजार से चाकू खरीदा था और दोपहर में घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से आगे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें