फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कतर्नियाघाट में दिखा ऊदबिलाव का झुंड

विज्ञापन
गेरुआ नदी के किनारे अठखेलियां करते ऊदबिलाव।  - फोटो : गेरुआ नदी के किनारे अठखेलियां करते ऊदबिलाव।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के कतर्नियाघाट रेंज में गश्त के दौरान सोमवार को वन विभाग की टीम को ऊदबिलाव का एक झुंड उछल-कूद करते दिखाई दिया। उनकी अठखेलियां देखकर टीम के सदस्य रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ सोमवार को बंधा मार्ग पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें गेरुआ नदी के किनारे यह दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया। रेंजर गौड़ ने बताया कि ऊदबिलाव एक आकर्षक और दुर्लभ जलीय जीव है, जो स्वच्छ पर्यावरण में ही पाया जाता है। कतर्नियाघाट में इनकी मौजूदगी यहां के अनुकूल और समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत है। वन्यजीव विशेषज्ञ अभिषेक ने भी इसे सुखद बताया और कहा कि ऊदबिलाव का यह झुंड पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें