फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कचहरी परिसर में नहीं खड़े होंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सिविल कोर्ट परिसर में वाहनों की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अब वाहनों को राजर्षि पुस्तकालय परिसर में खड़ा किया जाएगा। जिला अधिवक्ता संघ ने सोमवार को बैठक कर यह निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। इसमें कचहरी परिसर में वाहनों के बढ़ते दबाव, जाम की स्थिति और सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कचहरी परिसर में खड़े होने वाले वाहनों के लिए मौसम विभाग स्थित राजर्षि पुस्तकालय परिसर में वाहन स्टैंड बनाया जाएगा।
विज्ञापन


वाहन स्टैंड का ठेका देने के लिए संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में प्रभारी महामंत्री आलोक पाठक, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, मध्य उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर खान एवं परमप्रकाश पांडेय तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी शामिल हैं। प्रभारी महामंत्री आलोक पाठक ने बताया कि वाहन स्टैंड का ठेका लेने के इच्छुक व्यक्ति 18 फरवरी को शाम चार बजे तक जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय पहुंचकर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें