चित्तौरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत नगर निवासी नेहा (10) को मंगलवार की रात सांप ने काट लिया। नेहा की हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाल देहात के नगर गांव निवासी रामू यादव ने बताया कि मंगलवार को उमस के चलते सभी लोग खाना खाने के बाद छत पर लेटे थे। बेटी नेहा भी छत पर हम लोगों के पास सो रही थी। इस दौरान देर रात उसे विषैले सांप ने डस लिया। सांप के डसने पर तत्काल बेटी को जानकारी नहीं हुई। कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब होने पर इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज पहुुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।