फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खाद-बीज व्यापारी की मां को नकली जेवर देकर तीन लाख की ठगी

Thu, 09 Jan 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखैय्या जदीद गांव निवासी खाद-बीज व्यापारी की मां से दो ठगों ने नकली जेवर देकर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। एसपी के आदेश पर मंगलवार को रिसिया पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

लखैय्या जदीद गांव निवासी नौशाद अली खाद बीज का व्यापार करते हैं। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 22 सितंबर को शंकर प्रजापति नाम का व्यक्ति रत्ना देवी नाम की महिला के साथ दुकान पर आया और उसे अपनी बहन बताया। महिला की शादी कराने के लिए पैसों की आवश्यकता बताते हुए सोने का सामान गिरवी रखने की बात बोलते हुए पांच लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने उस दौरान ठगों को वापस कर दिया था।
इसके बाद दोबारा से एक अक्तूबर को वे लोग दुकान पर आए जहां उनकी मां मिन्नत बेगम मौजूद थीं। मां को सोने का एक दाना देते हुए चेक करवाने को दिया जो असली निकला। विश्वास में आकर उक्त लोगों से अन्य जेवर लेते हुए मां ने दुकान में रखे तीन लाख दस हजार रुपये दे दिए लेकिन उनके जाने के बाद जब जेवर चेक कराया तो वह नकली निकला।
विज्ञापन

कुछ समय बाद खबरों के माध्यम से पता चला वह व्यक्ति श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट में श्याम लाल यादव के नाम से ठगी करने में पकड़ा गया है और उनकी दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज के हुलिए से उसका मिलान हुआ है। रिसिया थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया डेढ़ किलो नकली जेवर देकर ठगी की गई थी। आरोपी ठग दूसरे मामले में वर्तमान में जेल में है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें