फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: खेलते से समय सेफ्टिक टैंक में गिरा मासूम, डूबकर मौत

Fri, 04 Apr 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। खैरीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सबलापुर में बृहस्पतिवार की दोपहर खेलते समय एक मासूम बालक सेप्टिक टैंक में गिर गया। परिजनों को जब तक इसकी भनक लगती बालक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सबलापुर निवासी जगत राम लोधी का बेटा कल्लू (3) बृहस्पतिवार को दोपहर प्रतिदिन की भांति घर के बाहर खेल रहा था। घर के अन्य लोग अपने-अपने कामों में जुटे थे। इस दौरान खेलते-खेलते वह अचानक खुले सेप्टिक टैंक में गिर गया। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद जब बालक की खोजबीन शुरू की गई तो उसका शव उतराता मिला।
शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा राम नरेश ने बताया कि घर के सामने कुआं और सेप्टिक टैंक है। जिसपर ढक्कन नहीं है। इसी में भतीजा कल्लू गिर गया और जब तक उसे बाहर निकाला जाता, उसकी मौत हो गई। कल्लू के पिता जगतराम लखनऊ में मजदूरी करते हैं। बेटे के मौत की सूचना पर वह अचेत हो गए। कल्लू चार भाई-बहनोंं में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी जयदीप दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें