फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नगर पंचायत चेयरमैन समेत चार प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 29 Jan 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। श्रम अधिकारी ने शनिवार को मिहींपुरवा कस्बे में बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया था। लेकिन नगर के दबंग लोगों ने बाल श्रमिकों को जबरन छुड़ाकर भगा दिया था। इस मामले में मंगलवार को मोतीपुर थाने की पुलिस ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर पर पांच प्रतिष्ठान संचालकों पर सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में नगर पंचायत चेयरमैन सहित अन्य का नाम शामिल है।
विज्ञापन

श्रम परिवर्तन अधिकारी नानपारा दिनेश कुमार विश्वकर्मा व एक संस्था की टीम ने मिहींपुरवा नगर पंचायत में पांच दुकानों व प्रतिष्ठानों पर श्रम कार्य में लगे सात बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर अपने साथ वाहन पर बैठा लिया। टीम रेस्क्यू किए गए बाल श्रमिकों को अपने साथ लेकर जनपद मुख्यालय स्थित बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के लिए ला रही थी।
इसी दौरान कुड़वामोड़ स्थित दीक्षित ढाबा के पास प्रतिष्ठान संचालकों के साथ कुछ स्थानीय दबंग ने श्रम अधिकारी के वाहन को रोक बच्चों को छुड़ाकर भगा दिया था। शनिवार को ही श्रम परिवर्तन अधिकारी की ओर से मेसर्स रिजवान फर्नीचर हाउस के संचालक रिजवान, मेसर्स शिवम मिष्ठान भंडार के संचालक जितेंद्र मदेशिया, मेसर्स लक्ष्मी नारायण मिष्ठान के संचालक लक्ष्मी नारायण, मेसर्स न्यू शिल्पी साइकिल स्टोर के संचालक विशाल, मेसर्स पवन ऑटो सर्विस के संचालक गिरधारी लाल वर्मा समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर में शिवम मिष्ठान भंडार के संचालक व नगर पंचायत मिहींपुरवा के चेयरमैन जितेंद्र मदेशिया का नाम भी शामिल था। चेयरमैन के प्रतिष्ठान से तीन बाल श्रमिकों का रेस्क्यू किया गया था।
विज्ञापन

थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। थाने के एसओ तहरीर न मिलने की बात कह रहे थे, लेकिन घटना को सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने स्वत: संज्ञान लेकर जब थाने के एसओ राकेश पांडेय के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया, तो आनन-फानन एसओ ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को घटना के तीन दिनों बाद मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सहायक श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक थाने की पुलिस उनको एफआईआर की कॉपी मुहैया नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें