फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला की हत्या के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Nov 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। इटहा गांव में चार दिन पूर्व एक महिला की पिटाई के बाद मौत हो गई थी। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गांव निवासी कल्लू ने नानपारा पुलिस को बताया कि उनकी बेटी शहनाज की शादी करीब 11 वर्ष पूर्व गांव निवासी इंसान अली के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि 29 अक्तूबर की सुबह दामाद और परिवार के स्टोर अली, राजू अली और रफीक ने बेटी को लाठी-डंडों, घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा, इसके बाद उसे नाली में धकेल कर सभी भाग गए।


गंभीर हालत में परिजनों ने उसे इटहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बहराइच ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई। नानपारा कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक शशि प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति इंसान अली समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें