फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालिका की मौत, मां-बेटे समेत तीन घायल

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलवाभारी (बहराइच)। नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हुए हैं। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नानपारा अंतर्गत गुलालपुरवा नईबस्ती निवासी बच्छन की रिश्तेदारी नवाबगंज में है। मंगलवार को रिश्तेदारी में एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार था। उसी में शामिल होने के लिए बच्छन का बेटा चांदबाबू (25), अपनी मां फातिमा (48), बहन सोनी (5) और मौसी खैरुलनिशा (40) को बाइक पर बैठाकर नवाबगंज गया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी बाइक से मंगलवार देर शाम वापस गांव लौट रहे थे। नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर पड़ुहिया गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक पर सबसे आगे बैठी सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चांदबाबू, खैरुलनिशा और फातिमा लहूलुहान हुए हैं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब किसी तरह पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक निजाम को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि घायलों को नानपारा सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें