फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुरवा में फैला बुखार डायरिया, 159 बीमार

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रानीपुरवा गांव में संक्रमण फैल गया है। एक ही परिवार के 14 लोग समेत पूरे गांव में 159 लोग बीमार हैं। इन्हें बुखार, सिर में तेज दर्द व उल्टी की शिकायत है। पीड़ित परिवार की हालत शनिवार सुबह चाय पीने के बाद बिगड़ी है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जांच में फूड पॉयजनिंग की बात सामने आई है। बीमार लोगों में से सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुरवा गांव हुजूरपुर मार्ग पर है। इस गांव में अचानक बुखार व ड्राई डायरिया का प्रकोप है। गांव के 159 लोग बीमार हैं। यहां के रहने वाले इमरान (12) ने बताया कि उनके घर पर शनिवार सुबह चाय बनी। उसे पीने के थोड़ी देर बाद लोगाें को सिर में तेज दर्द महसूस हुआ। इसके बाद मिचली और उल्टी शुरू हो गई। जाड़ा लगने के साथ बुखार भी आया है। महज आधे घंटे के अंतराल में देखते ही देखते उसकी, मुन्नी (15), राजिया (30), रहीम बख्श (85), सलमान (12), हिना (12), फैज (4), सिरताज (10), कुम्मा (25) परवीन (22), रानी (12), राबिया (25) समेत दो अन्य की हालत बिगड़ गई। सभी में एक ही लक्षण मिले हैं। इसके अलावा गांव के प्रत्येक परिवार में कोई न कोई संक्रामक बीमारी की चपेट में है। ग्रामीणों ने बीमारी फैलने की सूचना तत्काल पीएचसी पर दी लेकिन वहां से उपचार की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। गंभीर रूप से बीमार 14 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रोगियों के जिला अस्पताल पहुंचने के बाद स्वास्थ्य महकमा जागा। आननफानन सीएमओ डॉ. जेएन मिश्र ने गांव पहुंचकर दो चिकित्सीय टीमों के साथ ग्रामीणों का परीक्षण शुरू कराया है।
गांव में कैंप कर रही दो टीम : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएन मिश्र ने बताया कि रानीपुरवा गांव में संक्रमण फैलने की सूचना मिली है। वहीं, फूड पॉयजनिंग से एक ही परिवार के 12 लोग बीमार हैं। ग्रामीणों की सेहत जांचने आैर रोग फैलने के कारणों को पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की दो टीम मौके पर तैनात की गई है। यह टीम अगले 24 घंटों तक पल-पल पर नजर रखे हुए है। सीएमओ ने कहा कि उन्होंने गांव का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें