फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या कर लूटी कार, धरे गए

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ कार बुक कराकर बहराइच आ रहे चार युवकों ने कैसरगंज में चालक की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद गाड़ी लेकर भाग निकले। शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। उसके गले और पेट में चाकू से हमले के गहरे जख्म हैं। युवक के पास मिले मोबाइल नंबर से उसकी शिनाख्त लखनऊ निवासी के रूप में हुई है। चौकीदार की तहरीर पर हत्या का केस अज्ञात के खिलाफ दर्जकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो बलरामपुर में चारों आरोपी दबोच लिए गए। वे गाड़ी लेकर नेपाल भाग रहे थे। बरामद गाड़ी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

कैसरगंज के ग्राम पंचायत रसूलाबाद सरैंया बनिया के पास सड़क किनारे शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। चौकीदार बाबादीन की सूचना पर सीओ कैसरगंज डीके सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामइकबाल और जरवलरोड के प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों को इकट्ठा किया गया लेकिन लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गई तो पैंट की जेब से एक डायरी निकली। उस पर लिखे मोबाइल नंबरों पर जब पुलिस ने बात की तो युवक के लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के रस्तोगीनगर का निवासी होने का पता चला। उसकी पहचान जितेंद्र (25) पुत्र प्रभुदयाल के रूप में हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने युवक के शव की फोटो वॉट्स एप के जरिए परिवारीजनों को भेजी, तो परिवारीजनों ने उसके जितेंद्र होने की पुष्टि की। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि जीतेंद्र इनोवा कार (यूपी 32 एफ आर 1041) चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।
गुरुवार शाम कुछ लोगों ने बहराइच के लिए कार की बुकिंग कराई थी। उन्हीं लोगों को कार से लेकर जीतेंद्र बहराइच के लिए निकला था। कार की बुकिंग कराने वाले कौन थे, इसका पता नहीं चल सका है। कार सवारों की तलाश के लिए आसपास के थानों और जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। बलरामपुर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर कार लेकर भाग रहे आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बलरामपुर के एसपी वीडी शुक्ल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बलरामपुर चीनी मिल के पास वाहनों की चेकिंग पुलिस कर रही थी। इसी बीच सफेद रंग की इनोवा को चेक किया गया। उसमें बैठे चार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध कुबूल लिया। युवकों की पहचान आकाश राठौर (23) व इस्लाम (20) निवासी बालागंज कैंपल रोड लखनऊ, राहुल सिंह (21) निवासी यासीनगंज बालागंज लखनऊ तथा सुनील सिंह (20) निवासी कस्बा कैसरगंज जनपद बहराइच के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि आरोपी युवक सुनील सिंह एकलव्य महाविद्यालय कैसरगंज बहराइच में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। राहुल लखनऊ में फाइनेंस का काम करता है। इस्लाम बाइक मेकेनिक है तथा आकाश राठौर चालक है।
नेपाल में गाड़ी बेचने का था इरादा
युवकों ने बताया कि नशे में उन सभी ने चालक जितेंद्र के साथ पॉलीटेक्निक चौराहे पर शराब पी। नशे में आने के बाद जितेंद्र को चारों ने पीछे बैठाया और गाड़ी आकाश चलाने लगा। रास्ते में कस्बा कैसरगंज बहराइच के पास चारों ने जितेंद्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवक ड्राइवर जितेंद्र का शव फेंककर गाड़ी लेकर नेपाल जा रहे थे। युवकों ने बताया कि यह लोग गाड़ी नेपाल में औने-पौने दाम पर बेचकर वापस आ जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें