फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई टीम ने की विधायक मुकेश की रेकी

Wed, 15 Oct 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दवा सप्लाई घोटाले में सीबीआई के शिकंजे में फंसे पयागपुर विधायक मुकेश श्रीवास्तव की तलाश में मंगलवार को सीबीआई की टीम बहराइच पहुंची। टीम ने पयागपुर और बहराइच में विधायक की रेकी की और उनकी संपत्ति का ब्यौरा भी जुटाया। मालूम हो कि सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद में विधायक मुकेश के हाजिर होने की 15 अक्तूबर अंतिम तिथि है। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत दवा सप्लाई व चिकित्सीय उपकरणों की सप्लाई के मामले में पयागपुर के कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव और उनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव के खिलाफ सीबीआई की गाजियाबाद कोर्ट ने सितंबर में सर्च वारंट जारी किया था। वारंट लेकर सीबीआई की टीम आठ अक्तूबर को पयागपुर पहुंची थी। यहां विधायक मुकेश और उनकी पत्नी के न मिलने पर उन्हें फरार घोषित करते हुए अरेस्ट वारंट को विधायक के आवास पयागपुर के चौक-चौराहों और थाने पर चस्पा कर दिया गया था। वारंट में 15 अक्तूबर तक विधायक और उनकी पत्नी को गाजियाबाद स्पेशल जज एंटी करप्शन सीबीआई के सामने हाजिर होना है। 14 अक्तूबर तक विधायक और उनकी पत्नी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस पर मंगलवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम पयागपुर पहुंची।
सूत्र बता रहे हैं कि टीम ने यहां सुबह तीन घंटे तक विधायक की रेकी की लेकिन वह नहीं मिले। इस दौरान टीम ने विधायक की संपत्ति का ब्यौरा भी जुटाया है। सीबीआई की टीम ने बहराइच पहुंचकर यहां भी विधायक मुकेश की संपत्ति को चिह्नित किया है। ऐसा माना जा रहा है कि फरार घोषित कांग्रेस विधायक मुकेश के कोर्ट में हाजिर न होने पर उनके खिलाफ धारा 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की जा सकती है। इस मामले में एसपी आरएल वर्मा ने कहा कि सीबीआई टीम के बहराइच में आने की सूचना उन्हें नहीं है। एसओ पयागपुर संजय दूबे ने भी इस मामले में जानकारी होने से किनारा कसा। हालांकि, सीबीआई के इंस्पेक्टर एएस टड़ियाल ने टीम के पयागपुर और बहराइच में होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें