फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बस चांद का इंतजार

Tue, 14 Oct 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अमर सुहाग की कामना का पर्व करवा चौथ मनाने के लिए सुहागिनों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूर्व संध्या पर बाजारों में करवा, कांसे की सीक, चूड़ा और गट्टे समेत अन्य पूजन सामग्रियों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। शृंगार का सामान और नए कपड़ों की भी खूब करीदारी हुई। आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु को लेकर उपवास रखेंगी। देर शाम पूजन के बाद महिलाएं चांद का दीदार कर व्रत तोड़ेंगी। इसे देखते हुए महिलाएं कुछ दिन पहले से ही तैयारियों में लगी रहीं। शुक्रवार को बाजार की रौनक देखते ही बनी। साड़ी, चूड़ी और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर सुहागिनों की भीड़ लगी रही। साड़ियों की मैचिंग की चूड़ियां और ज्वेलरी खरीदने के लिए महिलाएं उत्साहित दिखीं। सुहागिनों ने हाथों में मेहंदी भी रचाई। शहर के चौक बाजार, पानी टंकी, अस्पताल चौराहा, छोटी बाजार समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर करवा की दुकानें सजीं रहीं। रंग बिरंगे करवा, चूड़ा, सीक और गट्टे की खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें