फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने महिलाओं से की अभद्रता, गांव छोड़ने को धमकाया

Sun, 25 May 2014 05:31 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच(ब्यूरो)। बलसिंहपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर मजदूरीपेशा वर्ग के लोग बसे हैं लेकिन इस जमीन पर क्षेत्र के कुछ लोगों की नजर है। वह सभी मोतीपुर थाने के दो सिपाहियाें को लेकर शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंच गए। सिपाहियों ने महिलाओं से अभद्रता की। जमीन खाली कर गांव छोड़ने को धमकाया।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत बलसिंहपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर पांच दशक से दलितों के 20 परिवार रह रहे हैं। इन दलितों के पूर्वजों ने ग्राम पंचायत की जमीन पर पेड़ पौधे भी लगाए थे। इन पेड़ों व जमीन पर गांव के कुछ लोगों की नजर लगी है। पीड़ित भगौती, द्विजी और सतगुरु ने बताया कि शुक्रवार सुबह सभी खेत में काम करने निकल गए थे तभी मोतीपुर थाने के सिपाही जीतेंद्र एक अन्य साथी के साथ गांव पहुंच गए। सिपाहियों के साथ गांव के प्रमोद, राकेश और रामसमुझ भी थे। इन सभी ने घर पर मौजूद महिलाओं से अभद्रता की। जमीन खाली कर गांव छोड़ने के लिए धमकाया। कहा कि जमीन न छोड़ने पर फर्जी मुकदमा लगाकर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पीड़ित परिवारों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता को पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने इस मामले में सीओ नानपारा को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें