फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जल गया फेरी व्यवसायी

Thu, 27 Feb 2014 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। हरदी थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी एक फेरी व्यवसायी के अहाते में बुधवार भोर में आग लग गई। अहाते से मवेशियों को सुरक्षित निकालने के लिए उनकी रस्सी काटते समय जलता हुआ छप्पर फेरी व्यवसायी मधुबन के ऊपर गिर गया। इस हादसे में उसकी जलकर मौत हो गई। एक मवेशी भी झुलस गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

भगवानपुर निवासी मधुबन मिश्रा (38) फेरी लगाकर सामान बेचता था। मकान से सटा हुआ मधुबन का अहाता है। बुधवार भोर चार बजे अहाते में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे की जानकारी होने तक अहाता आग की लपटों में घिर चुका था। अहाते में बंधे मवेशियों को बचाने के लिए शोर मचाते हुए मधुबन अंदर जा पहुंचा। इस दौरान परिवार व गांव के लोग भी आ गए। मवेशियों की रस्सी खूंटे से काटने के दौरान जलता हुआ छप्पर मधुबन के ऊपर गिर गया। इससे मधुबन की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। एक गाय भी घायल हुई है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मधुबन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अग्निकांड की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अजीत वर्मा और लेखपाल चंद्रप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे
विज्ञापन

में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस अग्निकांड में करीब पौन लाख की संपत्ति जली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें