फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बना फुटबाल चैंपियन

Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। अंतर मंडलीय सब जूनियर बालिका वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता की चैंपियनशिप का ताज इलाहाबाद मंडल की टीम के सिर सजा। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में इलाहाबाद की टीम ने वाराणसी को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित अंतर मंडलीय सब जूनियर बालिका वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को फाइनल मुकाबले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष गुलशन खां व एसडीओ आरएन सिंह ने किया। फाइनल मैच इलाहाबाद व वाराणसी मंडल के बीच हुआ। पूजा सिंह ने फर्स्ट हाफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल कर इलाहाबाद को बढ़त दिलाई, जबकि वाराणसी की टीम अंतिम समय तक एक भी गोल न कर सकी। इलाहाबाद ने 1-0 से मैच जीत लिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने इलाहाबाद टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए शील्ड देकर सम्मानित किया। उपविजेता रही वाराणसी टीम को भी सम्मानित किया गया है। मो. समीर, सतीश, केपी सिंह, संजीव, अयूब शाह, भुवाल निषाद, नजीर सिद्दीकी, अशोक सिंह निर्णायक रहे। सरजीत सिंह ने कमेंट्री की। मैच पर्यवेक्षक अश्वनी कुमार व आब्जर्वर मोहम्मद आरिफ नजमी रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती, कैलाश यादव, हकीक अहमद, जावेदुर्रहमान, रवि कुमार सिंह आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें