फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को चाकू मार नकदी लूटी

Tue, 31 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदी (बहराइच)। इलाहाबाद बैंक महाराजगंज से सोमवार शाम मां के साथ घर लौट रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू मारकर नकदी लूट ली। घायल युवक को सीएचसी महसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

हरदी थाना अंतर्गत लालापुरवा गोपचंदपुरवा निवासी पंचराम (35) अपनी मां फुलझारा को लेकर सोमवार सुबह इलाहाबाद बैंक महाराजगंज आया था। पंचराम ने मां फुलझारा के बैंक खाते से 10 हजार रुपये निकाले। इसके बाद महाराजगंज बाजार में काम निपटाकर शाम चार बजे मां को साइकिल पर बैठाकर गांव के लिए रवाना हुआ। दोनों जब वैशनपुरवा नहर पटरी से गुजर रहे थे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने साइकिल को टक्कर मार दी। मां-बेटे गिर पड़े तो बदमाशों ने पंचराम की जेब से नकदी निकालने की कोशिश की। विरोध पर उसकी कमर पर चाकू से वार कर दिया और नकदी निकालकर फरार हो गए। मां-बेटे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तत्काल थाने पर सूचना दी गई। थानाध्यक्ष कालीचरन ने मौके पर पहुंचकर पंचराम को सीएचसी में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें