फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रोका पुलिया निर्माण

Mon, 30 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/कैसरगंज। कंदैला गांव में सिंचाई विभाग की ओर से बनवाई जा रही पुलिया के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए रविवार दोपहर बाद ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

कैसरगंज के ग्राम कंदैला के उत्तर दिशा में नहर पर पुलिया का निर्माण सिंचाई विभाग करवा रहा है। इसकी लागत लगभग 22 लाख रुपये है। पुलिया निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा था। इस मामले में ग्रामीणों ने सप्ताह भर पूर्व अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे गुस्साए क्षेत्र के ग्रामीण रविवार दोपहर बाद भाकियू भानु गुट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाम दोस्त मोहम्मद के की अगुवाई में मौके पर पहुंचे और काम बंद करा दिया। एसडीएम आलोक वर्मा ने बताया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें