फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र पर हमला, किया लहूलुहान

Mon, 30 Dec 2013 05:44 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदी (बहराइच)। नथुवापुर गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में शनिवार रात दीवार फांदकर घुसे लोगों ने हमला कर सो रहे पिता-पुत्र को पीटकर लहूलुहान कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित के परिवारीजनों ने थाने पर तहरीर दी है, लेकिन पुलिस घटना की जानकारी होेने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

नथुवापुर गांव निवासी चेतराम पुत्र गुलाम अपने बेटे पुष्कर (25) के साथ शनिवार रात बरामदे में सोए हुए थे। रात डेढ़ बजे के आसपास दीवार फांदकर घुसे चार लोगों ने लाठियों से पिता-पुत्र की पिटाई की। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब हमलावर दीवार फांदकर फरार हो गए। रात में ही दोनों को सीएचसी महसी में भर्ती कराया गया । चेतराम को रात में ही सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। हमले का कारण रंजिश माना जा रहा है। घायल पुष्कर ने बताया कि पड़ोसी गांव निवासी कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। उसी विवाद के चलते विपक्षी आए दिन जानमाल की धमकी देते रहते हैं। पुष्कर ने बताया कि थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें