फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे छावनी बना रहा जिला अस्पताल

Sun, 08 Dec 2013 05:43 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रायबरेली व फतेहपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के औचक दौरे के बाद बहराइच में भी उनके संभावित दौरे की अटकलें तेज हो गई हैं। शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं में कोई चूक न रह जाए, इसके लिए जिला प्रशासन सतर्क है। शुक्रवार को अचानक डीएम व एसपी दल-बल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। जवानों ने अस्पताल को छावनी में तब्दील कर दिया। अस्पताल के सभी गेट बंद कर दिए गए। डॉग स्क्वॉयड व मेटल डिटेक्टर से अस्पताल का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। यह हाईवोल्टेज ड्रामा करीब दो घंटे तक चला, जिससे मरीज और तीमारदार सहमे रहे। इलाज कराने सुदूर क्षेत्रों से आए मरीजों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

सूबे के मुखिया अखिलेश यादव इस समय समग्र गांवों व स्वास्थ्य योजनाओं का जायजा लेने के लिए जनपदों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। खामियां मिलने पर सीएम ने अन्य जिलों में अधिकारियों की क्लास ली है। ऐसे में बहराइच जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री प्रदेश के 12 जिलों का औचक निरीक्षण करेंगे, उसमें बहराइच जिला भी संभावित है। इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी किंजल सिंह व एसपी मोहित गुप्ता शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। सबसे पहले अस्पताल के सभी गेटों पर ताले डाल दिए गए। फिर दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस के जवानों ने डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर से अस्पताल का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। वार्डों व अस्पताल परिसर की सघन तलाशी ली गई। हालांकि, इस दौरान कोई अवांछनीय वस्तु हाथ नहीं लगी लेकिन अस्पताल में हड़कंप की स्थिति जरूर रही। मरीज सहमे दिखे। मोतीपुर से अस्पताल इलाज के लिए आए दिनेश ने कहा कि गेटों पर ताले जड़ दिए गए थे, ओपीडी व वार्डों की सघन तलाशी चल रही थी, जिससे पर्चा बनवाने में भी खासी दिक्कत हुई है। जब तक डॉक्टर के पास पहुंचते, दो बज गया और डॉक्टर कुर्सी से उठ गए। इस दौरान सीओ सिटी दुर्गेश कुमार सिंह, देहात कोतवाली निरीक्षक रामजी चौधरी, एलआईयू इंस्पेक्टर ओपी दूबे समेत भारी पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें