फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों के हमले में 24 घायल

Fri, 06 Dec 2013 05:42 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। जयश्रीपुरवा बड़खड़िया गांव में गुरुवार देर शाम मधुमक्खियां भगाने के लिए लगाई गई आग से दो घर जल गए। आग बुझाने दौड़े ग्रामीणों पर भी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। 24 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की गंभीर हैं। उन्हें सुजौली पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुजौली थाना अंतर्गत जयश्रीपुरवा बड़खड़िया गांव निवासी रामसेवक के मकान में मधुमक्खी का छत्ता लगा है। गुरुवार शाम अचानक मधुमक्खियाें ने हमला कर दिया। रामसेवक की पत्नी राजवंती को जब मधुमक्खियां काटने लगीं तो उसने बचाव के लिए आंगन में आग जला दी। इतने में अचानक चिंगारी छप्पर पर जा गिरी, जिससे रामसेवक का मकान जल उठा। गांव के लोग बचाने दौड़े तो उन पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इतने में लपटों ने पड़ोसी अनिरुद्ध का मकान भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया हैै। लगभग पौने दो लाख की संपत्ति जल गई।
वहीं, मधुमक्खियों के हमले में राजवंती के अलावा विनोद, नीशू, सुरेश, रामरंग, अनीता, निर्मला, अजीत, राजू, मंगल, विवेक, बिटाना समेत 24 लोग घायल हुए हैं। इनमें विनोद और नीशू की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोेनाें को सुजौली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें