फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने ली बालक व किशोर की जान

Sun, 20 Oct 2013 05:39 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। तराई में डेंगू जानलेवा बना है। श्रावस्ती निवासी एक बालक और किशोर की शुक्रवार रात डेंगू से मौत हो गई। दोनों का इलाज बहराइच के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। क्षेत्र के कई और लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांवों में कैंप कर रही है। पीड़ितों का ब्लड सैंपल भी लिया गया है।
विज्ञापन

डेंगू से हालात बिगड़ते जा रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग मौन है। इकौना के कल्याणपुर निवासी हरीश (11) पुत्र दिनेश पांडे व कटरा के मजरा पासीपुरवा निवासी करिया (18) पुत्र रामराज को एक सप्ताह पहले तेज बुखार की शिकायत पर इकौना सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर बीते मंगलवार को दोनों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। दोनों को उनके परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत ज्यादा गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बिना भर्ती किए ही उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण हरीश और करिया के परिवारीजन उन्हें लखनऊ न ले जाकर बहराइच के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। वहां ब्लड टेस्ट में दोनों में डेंगू की पुष्टि हुई। दोनों का इलाज किया जा रहा था लेकिन शुक्रवार रात दोनों ने दम तोड़ दिया।
उधर, कल्याणपुर गांव निवासी पूजा (10) पुत्री बच्चाराम, गोलू (12) पुत्र राम कुमार व साहिल (13) पुत्र जयशंकर तेज बुखार से पीड़ित हैं, जबकि भिनगा के राशिद (20) पुत्र अहसानुलहक को डेंगू बुखार की पुष्टि होने के बाद निजी चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। कल्याणपुर गांव में फैले बुखार व बहराइच में हरीश की मौत की सूचना के बाद शनिवार शाम उप जिलाधिकारी इकौना केपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी केके मिश्रा ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। गांव की स्थिति देखकर संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. श्याम मिश्र गांव में कैंप कर रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी गुप्ता ने बताया कि मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया है। जांच के बाद ही इस बात की पुष्टि होगी कि उन्हें सामान्य बुखार है या फिर डेंगू।
विज्ञापन

तराई में डेंगू पीड़ितों की संख्या पहुंची 250
बहराइच। तराई में डेंगू के डंक से अब तक 250 लोग बीमार हो चुके हैं। इस बात का खुलासा जिला अस्पताल में हुए रैपिड टेस्ट में हुआ। शनिवार को जिला अस्पताल में और तीन रोगी भर्ती कराए गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक रोगियों की हालत नाजुक बनी हुई है। शहरवासियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीण दहशत में हैं। शनिवार को डेंगू से पीड़ित और तीन रोगी भर्ती कराए गए हैं। इनमें बौंडी थाना अंतर्गत बौंडी गांव निवासी उत्तम कुमार पांडेय (21), राजाबौंडी गांव निवासी आदित्य पाठक (42) एवं सिरसिया निवासी दिनेश (28) को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ब्लड टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। जांच में प्लेटलेट्स 20 से 50 हजार के बीच मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक रोगियों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें