फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के लिए 9 सेक्टर व 3 जोन में बंटा जिला

Sat, 12 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। दशहरा से लेकर बकरीद तक पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार किया है। इसमें चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे के लगाने के साथ भारी भरकम पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने बताया कि नगर क्षेत्र के सभी थानों को दशहरा मेले की ड्यूटी में लगाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले दशहरा मेले में सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बहराइच नगर क्षेत्र को तीन जोन व नौ सेक्टर में बांटा गया है। इसमें तीन जोनल व नौ सेक्टर अधिकारी तैनात किए जाएंगे। नगर क्षेत्र में दो कंपनी सशस्त्र सीमा बल तैनात रहेगी। इसके अलावा जनपद में तीन कंपनी पीएसी भी लगाई जाएगी। दशहरा, दुर्गा पूजा विसर्जन, बकरीद पर्व को देखते हुए आठ सौ होमगार्ड की मांग की गई है, जबकि लगभग 700 होमगार्ड पूर्व से ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके अलावा पांच सौ पीआरडी जवानों की भी ड्यूटी सुरक्षा में लगाई जा रही है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर कुल एक दर्जन से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें