फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन निगम डिपो में घुसा तेंदुआ

Sun, 06 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच) (ब्यूरो)। वन निगम डिपो बिछिया के परिसर में शनिवार शाम एक तेंदुआ आ धमका। उसने परिसर में चर रही एक बकरी को निवाला बना लिया। डिपो में काम कर रहे श्रमिकों ने भागकर जान बचाई। हांका लगाने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। रेंज कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्नों के आधार पर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत वन निगम डिपो बिछिया बाजार के पास है। डिपो में शनिवार शाम कर्मचारी काम कर रहे थे। डिपो में तार फेंसिंग के सहारे कुछ बकरियां परिसर में घुस आईं थीं और घास चर रही थीं। शाम छह बजे के आसपास एक तेंदुआ छलांग लगाकर परिसर में घुस आया। बिछिया निवासी त्रिभुवन यादव की बकरी को उसने दबोचा तो अन्य मवेशी भागने लगे। इस पर सजग हुए डिपो कर्मी भी शोर मचाते हुए भागे। बाजार के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के हांका लगाने पर तेंदुआ बकरी लेकर जंगल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें