फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान, दुकान से 3.5 लाख की चोरी

Sun, 06 Oct 2013 05:38 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़/पयागपुर। रिसिया और पयागपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने एक मकान व दुकान से साढ़े तीन लाख की संपत्ति पार कर दी। मकान से हुई चोरी का कुछ सामान सुबह खेत में मिला। इस मामले में पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत भौखारा नौवापट्टी गांव निवासी शंकरलाल पुत्र मनोहर लाल परिवार समेत शुक्रवार रात घर के बरामदे में सोया हुआ था। इसी रात दीवार फांदकर मकान में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर दो लाख मूल्य के जेवरात, छह बक्से, दो अटैची में रखा कपड़ा व अन्य कीमती सामान तथा बर्तन चोरी कर लिए। चोर जब दीवार फांदकर भागने लगे तो परिवार की महिलाओं की नींद खुली। महिलाओं ने शोर मचाया, परिवारीजन समेत गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक चोर फरार हो गए। रात में ही काफी खोजबीन गी गई लेकिन कुछ सुराग न लगा। सुबह गांव से दो सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में तीन बक्से और कुछ पुराने कपड़े मिले। थानाध्यक्ष एके यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
उधर, पयागपुर थाना अंतर्गत बस अड्डा बाजार में थाने से सौ मीटर की दूरी पर बाजार निवासी सोनू मिश्रा की मोबाइल की दुकान है। दुकान का ताला काटकर चोरों ने 20 मोबाइल, इन्वर्टर, बैट्रा समेत 50 हजार की संपत्ति उड़ा ले गए। सुबह दुकान मालिक सोनू ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वकील पांडेय ने बताया कि दरोगा व सिपाही को मौके पर जांच के लिए भेजा था, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें