फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महसी में युवक को पीटकर मार डाला

Wed, 13 Mar 2013 05:30 AM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। घोसवा गांव में मंगलवार शाम गन्ने की पाती बटोरने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के भाई और भाभी भी दबंगों के हमले में घायल हुए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बौंडी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई की तहरीर पर दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बौंडी थाना, ग्राम पंचायत कौड़हा के मजरा घोसवा निवासी भगौती अपनी पत्नी ननकन्ने के साथ गांव से 200 मीटर की दूरी पर एक ग्रामीण के खेत में मजदूरी पर गन्ना काटना गया था। गन्ने की कटान के बाद शाम छह बजे जब भगौती गन्ने की सूखी पत्तियां इकट्ठा करने लगा तो साथ में काम कर रहे श्रमिक कमलेश, उसकी पत्नी मीरा व श्रमिक रामराजा ने भगौती को रोका। भगौती ने विरोध किया तो सभी ने हमला कर भगौती की पिटाई कर दी। पति को बचाने के लिए ननकन्नी दौड़ी तो उसे भी दबंगों ने पीटा। भइया और भाभी की चीख पुकार सुनकर स्वामीदयाल खेत पर पहुंचा। दबंगों ने लाठी व धारदार हथियार से स्वामीदयाल पर हमला कर उसे पीट-पीटकर मार डाला।
घटना की सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव, थानाध्यक्ष बौंडी राजितराम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी कमलेश से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें