फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती-पुत्र समेत चार को किया लहूलुहान

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। बरुआबेहड़ गांव के एक दबंग ने पड़ोसी पर बैल चोरी का आरोप लगाते हुए सहयोगियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर धावा बोल दिया। हमले में दंपति समेत चार लोग घायल हुए हैं। पति की हालत गंभीर है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत बरुआबेहड़ गांव निवासी जंगली (45) पुत्र रामदयाल रविवार की सुबह घर के बाहर मवेशियों को चारा खिला रहा था। इसी दौरान गांव निवासी देशराज, सहयोगी विजय, लाले, रामू और बाबू के साथ लाठा-डंडे लेकर आ धमका। उसने जंगली पर बैल चोरी का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। जंगली ने बैल चोरी के आरोप को बेबुनियाद बताया तो सभी हमलावर हो गए। इस पर देशराज घर में भागा। दबंगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जंगली को जमकर पीटा। उसे बचाने दौड़ी पत्नी यदुरायी (42) व पुत्र द्वारिका को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें