फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमनो-अमान की दुआओं के साथ मनाई ईद

Wed, 22 Aug 2012 12:00 PM IST
Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। सोमवार को अकीदतमंदों ने ईदगाह और मसजिदाें में ईद की नमाज अदा कर देश में अमनो-अमान की दुआएं मांगीं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद मिलन का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह से ही लोग ईदगाहों और मसजिदों में पहुंचने लगे। शहर के मोहल्ला सलारगंज में स्थित ईदगाह में मौलाना वलीउल्ला मजहरी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क की सलामती मांगी। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह में भी हजारों लोगों ने नमाज अदा की। शिया जामा मसजिद में मोहम्मद मेंहदी रिजवी ने नमाज पढ़ायी।। सभी ने पाक रमजान माह सकुशल निपटने पर अल्लाह का शुक्र मनाया। जिले व देश में अमनो-अमान की दुआएं कीं।
जामा मसजिद, दरगाह शरीफ व अन्य मसजिदों में भी ईद की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की गई। ईदगाह में स्थापित प्रशासनिक कैंप में जिलाधिकारी किंजल सिंह, एडीएम यूएन सिंह, एसपी जीपी कनौजिया, एएसपी विजय यादव, नगर मजिस्ट्रेट विजय गुप्ता, नपाप अध्यक्ष हाजी रेहान खां आदि ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शाम कोे लोगों ने भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए एक दूसरे के घरों में जाकर ईद की बधाई दी। सेंवइयां और पकवानों का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें