बहराइच। नगरपालिका परिषद के काजी कटरा में तीन लोगों को पकड़ा गया। यह फर्जी वोट डालने आए थे। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज के बूथ पर भी तीन लोगों को फर्जी वोटिंग का प्रयास करने के दौरान पकड़ा गया। महाजनी स्कूल में भी एक व्यक्ति को फर्जी वोटिंग का प्रयास करते हुए धरा गया। अकबरपुरा बूथ पर भी फर्जी वोटिंग का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए फर्जी वोटरों को मतदान समाप्ति तक हिरासत में रखा गया। मतदान के बाद सभी को छोड़ दिया गया है।
इन्हें होना पड़ा बैरंग वापस
पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक पाठशाला में बने बूथ से लगभग 6 मतदाताओं को बैरंग वापस लौटना। इनके नाम पर फर्जी वोटिंग की जा चुकी थी। सभी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट से इसकी शिकायत भी की। लेकिन फर्जी वोट डालने वाले पकड़ में नहीं आए।