फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 किलो मीट किया नष्ट, दो दुकानें सीज

Tue, 18 Jul 2017 10:24 PM IST
बहराइच
विज्ञापन
चांदपुरा में मीट की दुकान पर छापेमारी के बाद सील कराते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग व नगर पालिका प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर में अवैध मीट का करोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पांच दुकानों का चालान करते हुए 88 किलो मीट मौके पर नष्ट कराया जबकि दो दुकानों को सीज कर सभी के  खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम के छापेमारी से शहर के ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन


जिले में अवैध मीट की दुकानों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट पीके सिंह व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मंगलेश दूबे की अगुवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी कौशलेंद्र शर्मा, खाद्य सुरक्षाधिकारी एसपीएन सिंह, राजेंद्र पांडेय, राघवेंद्र वर्मा, डा.रामतेज व नगरपालिका कर्मियों ने शहर में स्थित मीट की दुकानों पर औचक छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टीम ने चांदपुरा मोहल्ला स्थित मकबूल की दुकान से 31 किलो मीट को मौके पर ही नष्ट कराकर मकबूल और वकील की दुकानों को सीज कर दिया। टीम ने दरगाह शरीफ पंहुचकर यहां स्थित राजू व अब्दुल हमीद की दुकानों की  जांच की।
विज्ञापन


टीम ने दोनों दुकानों का संचालन अवैध तरीके से होता हुआ पाया। टीम ने राजू की दुकान से 50 किलो मीट भैंसे का मीट नष्ट कराया। दोनों दुकानों का चालान काट दिया। इसके बाद टीम शहर के काजीपुरा उत्तरी मोहल्ले में पंहुचकर चांदबाबू, आसिफ और मोहम्मद आदिल की दुकानों की जांच की।

जांच के दौरान तीनों दुकान अवैध तरीके से संचालित होती पाई गई। टीम ने मोहम्मद आदिल की दुकान से 7 किलो बकरे के मीट को मौके पर ही नष्ट कर तीनों दुकानों का चालान काटकर चेतावनी दी। छापेमारी के दौरान शहर के मीट कारोबारियों में अफरा तफरी मच गई।

ज्यादातर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर भाग गये। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी शर्मा ने बताया कि शहर की सात दुकानों की जांच की गई थी। उन्होंने बताया कि सभी दुकानें नियम व शर्तों के विपरीत अवैध तरीके संचालित होती मिलने पर दो दुकानों को सीज किया गया है जबकि पांच दुकानों का चालान काटकर दोबारा दुकान संचालन न करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें